Krishna Janmashtami
मुंबई की दही हांड़ी की अद्भुत छवि
एक झुण्ड में निडर होके टोलियो का आना ,
पानी के फौहारो से उनको भिगोकर आनंद उठाना
नहीं भूलूंगा मै जब तक है जान …….
दिनभर दही हांड़ी देखने भागना
पानी में भीगना और खुद का ध्यान न रखना
माँ की डाट, मेरी जिद्द की वजह से पिटाई
माँ का प्यार और पापा की मिठाई
नहीं भूलूंगा मै जब तक है जान …..
कानपूर की जन्मास्टमी में
बिठूर जाना ,व्रत रखना
ख़ुशी से प्रसाद बाटना
जे के टेम्पल जाना ,नहीं भूलूंगा मै
जब तक है जान ,जब तक है जान
छात्रावास में छात्रों के साथ
कृष्णा लीला देखना ,शोर मचाना
और फिर छुप जाना ,नहीं भूलूंगा मै
जब तक है जान ,जब तक है जान…
अर्ध रात्रि को को पूजा में मदद करना
प्रसाद बाटना और सबके व्रत खोलने में मदद करना
और कान्हा के जन्मा की खुशिया मानना
नहीं भूलूंगा मै ,जब तक है जान ……….
Happy Janmashtami

Comments
Post a Comment